Home > Archived > फरीदाबाद में 27 से खेली जाएगी,37 वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता

फरीदाबाद में 27 से खेली जाएगी,37 वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता

फरीदाबाद में 27 से खेली जाएगी,37 वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता
X


चंडीगढ़।
फरीदाबाद में 27 से 29 मार्च तक 37वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें देशभर से लगभग 30 टीमें भाग लेंगीं। हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष तथा राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, कि राज्य में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उद्घाटन करेंगे। 29 मार्च को सांसद पूनम महाजन समापन अवसर पर मुख्यातिथि होंगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने देश और दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। तथा तीरंदाजी में भी वह प्रदर्शन के लिहाज से देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भुवनेश्वर में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप में राज्य ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 12 पदक जीते थे जिनमें सात स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक था।

इसी प्रकार राज्य ने आंधप्रदेश के तिरूपति में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, 10 रजत और छह कांस्य पदकों सहित कुल 32 पदक जीते थे। महाराष्ट्र में भी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य ने 11 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदकों के साथ कुल 20 पदक जीते थे।

कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में बच्चों को तीरंदाजी की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। तथा राज्य सरकार ने लगभग 5000 बच्चों को इस खेल से जोडऩे का लक्ष्य रखा है।

Updated : 24 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top