Home > Archived > प्रभू अध्यक्ष व श्याम महामंत्री नियुक्त

प्रभू अध्यक्ष व श्याम महामंत्री नियुक्त

झांसी। आजाद गंज व्यापार मंडल सीपरी बाजार झांसी की एक आम सभा उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी व महानगर अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापार मंडल का कार्यकाल पूर्ण होने पर पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा नीरज अग्रवाल ने प्रस्तुत किये इसके उपरांत नई कार्यकारिणी गठन पर चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रभुदयाल साहू को अध्यक्ष श्याम भारद्वाज को महामंत्री एवं अजय चड्डा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं एक सप्ताह में कार्यकारिणी बनाकर घोषित करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, चौधरी फिरोज, किशनलाल ख्यानी, सुभाषचंद्र वाष्र्णेय, गुड्डन अग्रवाल, पंकज शुक्ला, केदारनाथ राय, नरेंद्र अग्रवाल, सतेन्द्र बुटोलिया, विशेष कपूर, गुरबिन्दर सिंह सलूजा, दिलबाग सिंह होरा, अशोक जैन, अशोक गुरुबक्शानी, रमाकांत तिवारी, जसबिंदर सिंह सलूजा, अमित अग्रवाल, शशिकांत कारलेकर, धीरज आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अशोक गुरुबक्शानी ने किया व आभार श्याम भारद्वाज ने व्यक्त किया।

Updated : 25 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top