Home > Archived > मार्च 2018 तक सरकारी विभागों में होंगी 2.80 लाख भर्तियां

मार्च 2018 तक सरकारी विभागों में होंगी 2.80 लाख भर्तियां

मार्च 2018 तक सरकारी विभागों में होंगी 2.80 लाख भर्तियां
X

खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार, सरकारी विभागों में करीब 2.80 लाख कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती प्रकिया को पूरा करने की समय सीमा, मार्च 2018 तय की गई है।


एक अनुमान के मुताबिक 2016 में सरकारी कर्मचारियों की संख्या 32.84 लाख थी जोकि 2018 तक 35.67 लाख हो जाएगी। काले धन पर लगाम कसने में अहम भूमिका निभाने वाले आयकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या 46 हजार से बढाकर 80 हजार कर दी जाएगी।

ऐसा ही कस्टम और एक्साइज डिपार्टमेंट में भी किया जाएगा, जहां 41 हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल इन विभागों में करीब 50,600 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन 2018 तक यह संख्या 91,700 हो जाएगी।

Updated : 3 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top