Home > Archived > नव सम्वत्सर पर कलाकारों का किया सम्मान

नव सम्वत्सर पर कलाकारों का किया सम्मान

झांसी। बुन्देलखण्ड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में नवसम्वतसर के शुभागमन पर मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी के संयोजन में बुंदेली नृत्य एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ जिसमें अतिथियों में विधायक रवि शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता इंजी. मयंक श्रीवास्तव ने की।

अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष/मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, मनोज पाठक, अमित रावत, महेश उपाध्याय आदि ने माल्यार्पण कर किया। प्रारंभ में भजन संध्या का शुभारंभ मुन्ना मासूम ने गणेश वंदना कर किया। तत्पश्चात हरविन्द कुमार नीरज ने सबसे सुंदर है बरसानों बृज में राधा रानी कौ एवं जय माता की बोल पता नहीं क्या दे दें, मुन्ना मासूम ने जो कैसा करे वो फल वैसा पाये एवं ऊं नम: शिवाय:, ऊं नम: शिवाय, हरविन्द कुमार नीरज ने-कभी राम बनके, कभी श्याम बनके चले आना प्रभु जी तुम चले आना, ठाकुर दास झा ने मां सुनले पुकार मैं आयी तेरे द्वार आदि भजनों को श्रोताओं ने खूब सराहा। भजन संध्या में सुदामा सोनी, श्रीमती मधु अग्रवाल, सुरेंद्र कुशवाहा, मास्टर वीरु, मदन कुमार, राम सजीवन तिवारी, सावित्री नामदेव आदि कलाकारों ने भी भजन प्रस्तुत किये। विशेष रुप से ग्वालियर से आये भजन सम्राट पं. सुरेश चतुर्वेदी ने अपने मनमोहक भजनों से श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कु. बेबी नर्मदा ने बुंदेली नृत्य-औ मैया तैने क्या ठानी, मन में राम सिया भेज दये रे वन में, झूम-झूम तन-न-न बाजे पाय पैजनिया, जोगन नाच रही तोरे आंगन बाजे घुंघुरू छना नाना नन एवं ओम नम: शिवाय आदि भजनों पर नृत्य किया। सभी कलाकारों का सम्मान मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी एवं इंजी. मयंक श्रीवास्तव ने सम्मान पत्र एवं श्रीफल भेंट कर किया। नवसम्वतसर पर प्रारंभ में नगर आयुक्त प्रकाश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज पांडे एवं इफको के वरिष्ठ ए.के. काकरान ने प्रकाश डाला।


इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक, संजय पटवारी, महेश पांडेय, रजत त्रिपाठी, गोकुल दुबे, राजीव शास्त्री, संजीव शर्मा, कम्मू तिवारी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, पुरुषोत्तम बुधौलिया, अमित रावत, महेश उपाध्याय, दिनेश निगम, राजू रिछारिया सहित श्रीमती ममता लश्करी, उमा यादव, डा.निर्मल शर्मा, श्रीमती सुशीला दुबे पार्षद, श्रीमती संध्या त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं। संचालन अंकुर अग्रवाल एवं आभार मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

Updated : 31 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top