Home > Archived > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की बहनों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला सशतिकरण की दिशा में अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में पंचायती राज संस्था एवं नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का अनुकरणीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच लाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य देने लाडली लक्ष्मी जैसी महत्वाकांक्षी योजना चलाकर प्रदेश भर से 19 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हुई है। बालिकाएं 18 वर्ष की होने पर 1 लाख सरकार की ओर से मिलेंगे। जरूरतमंद निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ढाई लाख से अधिक बेटियों के हाथ पीले हुए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बेटियों के जन्म और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनअभियान प्रारंभ कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है।

Updated : 8 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top