Home > Archived > प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करने से प्राप्त होती है मां दुर्गा की कृपा

प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करने से प्राप्त होती है मां दुर्गा की कृपा

प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करने से प्राप्त होती है मां दुर्गा की कृपा
X

आप प्रतिन अपने घर में पूजा पाठ तो करते ही होंगे जिसमे बहुत से श्लोक और मंत्र उच्चारण भी करते होगे। लेकिन क्या जानते हैं प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

दुर्गा चालीसा का पाठ तो नित्य ही किया जा सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से न केवल माता दुर्गा की कृपा प्राप्ति होती है तो वहीं संकटों से भी मुक्ति मिलने में देर नहीं लगती। दुर्गा चालीसा का पाठ करना सरल तो है लेकिन नियम और शुद्धता भी रखने की आवश्यकता होती है, लिहाजा पाठ का फल शुभ रूप से प्राप्त नहीं होता है।

श्रद्धालुओं ने भले ही चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा चालीसा या सप्तशति का पाठ शुरू किया हो, लेकिन पाठ का सिलसिला हर दिन जारी भी रखने में कोई आपत्ति नहीं हो सकती है।

पाठ सुबह के समय ही स्नान आदि से निवृत्त होकर किया जाए तथा पाठ करने बैठने के लिए लाल आसन का उपयोग किया जाना चाहिए। पाठ करने के दौरान गुलाब की अगरबत्ती तथा दीपक प्रज्जवलित किया जाए तो माॅं दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी कर देती है।

Updated : 11 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top