Home > Archived > महिला हॉकी विश्व लीग राउंड दो चिली को हरा भारत ने जीता खिताब

महिला हॉकी विश्व लीग राउंड दो चिली को हरा भारत ने जीता खिताब

महिला हॉकी विश्व लीग राउंड दो चिली को हरा भारत ने जीता खिताब
X

नई दिल्ली| भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व लीग के दूसरे दौर के फाइनल में चिली को पेनल्टी शूटआउट में हरा विश्व लीग का दूसरे दौर का खिताब जीत लिया। भारतीय टीम ने वेंकूवर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल में एक यादगार जीत दर्ज की।

इस मुकाबलें में शुरूआत से चिली ने अपना दबदबा बना रखा था। उसने पांचवें मिनट में ही मारिया माल्डोनाडो की ओर से दागे गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल की।
इस बढ़त को चिली की टीम ने दूसरे क्वार्टर तक इस बढ़त को बनाए रखा। हालांकि, 22वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन इसमें टीम को सफलता हासिल नहीं हुई।

भारतीय टीम को इस हार से 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए अनुपमा बार्ला के गोल ने बचाया। इस गोल के कारण दोनों टीमों के बीच स्कोर निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर रहा।

खिताबी मुकाबलें के परिणाम और विजेता टीम के चयन के लिए दोनों टीमों को 3-3 शूटआउट करने का मौका दिया गया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रानी और मोनिका ने सफल तरीके से गोल किया और गोलकीपर सविता द्वारा चिली के गोलों को असफल किए जाने के कारण 2-0 से बढ़त हासिल की।

चिली की खिलाड़ी कैरोलिन ग्रासिया ने टीम के लिए एक गोल किया, लेकिन दीपिका ने सफल रूप से भारत के खाते में तीसरा गोल भी डाला। इस तरह भारत ने इस खिताबी मुकाबले में 3-1 से जीत हासिल की।

Updated : 11 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top