Home > Archived > भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक भाजपा सामाजिक समरसता के रुप में मना रही है जिसमें पार्टी मेरा घर भाजपा का घर, वृहत वृक्षारोपण केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर गोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान चलाकर मना रही है। इसी क्रम में आज 10 अप्रैल को पांचों मंडलों के सभी 60 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें शहर मंडल में मुकेश मिश्रा, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, सिविल लाइन्स मंडल में नंदकिशोर भिलवारे, राकेश मिश्रा, गिरजा तिवारी, प्रमिला झा, सीपरी मंडल में संजीव तिवारी, संजीव पटैरिया, मनोज श्रीवास्तव, प्रियांशु डे, बंटी राजा, प्रेमनगर मंडल में संतोष सोनी, नरेन्द्र नामदेव, हेमंत ठाकुर, संजय आनंद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

शिवाजी नगर मंडल में आदर्श जूनियर हाईस्कूल में झांसी महानगर के अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने विद्यालय के बच्चों को जीवन में स्वच्छता का महत्व समझाया। इस अवसर पर राजकांतेश वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, सुमन पुरोहित, कामिनी सेन, संजय वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालयों, अस्पतालों, मंदिरों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। वहीं बाहर बड़ागांव गेट वार्ड नं. 41 में जिलामंत्री किशोरी प्रसाद रायकवार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चूना भट्टी तिराहा, लॉर्ड महाकालेश्वर तिराहा पर शीतला माता मंदिर के आस-पास संत शिरोमणि रविदास अहिरवार समाज मंदिर के आस-पास कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाई व कूड़ा करकट कूड़ा घर पर डाला। इसी क्रम में ही सरकारी स्कूल के परिसर के अंदर व बाहर कार्यकर्ताओं ने झाडू लगायी व परिसर के अंदर बनी लैट्रिन बाथरुम की भी सफाई की। पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को झाडू लगाते देख क्षेत्र के लोगों ने तहेदिल से सराहना की।

इस अभियान में नीरज गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव वार्ड अध्यक्ष, रामेश्वर रायकवार, नीरज गुबरेले, राजकुमार साहू, मनोज रायकवार, रामकिशोर नगरिया, सोनू विश्वकर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, धीरेंद्र रायकवार, अयोध्या कुशवाहा, राज कुशवाहा, बृजेंद्र यादव, अनिल साहू, अनिल वर्मा, आकाश रायकवार, रामनारायण सैन आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर मंत्री राजीव गौतम के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत खुशीपुरा में सडक़ो, गलियों व स्कूलो में सफाई अभियान चलाया गया व मोहल्ले वासियों को जागरूकता के माध्यम से सडक़ गली व स्कूल को साफ-सुथरा बनाये रखने का आग्रह किया। लोगों को डस्टविन का प्रयोग करने की भी अपील की।इस मौके पर मुख्य अतिथि सुमन प्रोहित, नीता अवस्थी, संजीव अग्रवाल, लाला, मीना, गौतम, विदेह उपाध्याय, यूनिस पोल, भवानी ठाकुर, लक्ष्मण वर्मा, सुभाष वर्मा, सोम चौहान, विजय विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, महेश चन्द्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, दीपक मिश्रा, सुभेन्द्र सिंह, संजीव जाटव, भवानी प्रजापति, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं भटटा गांव और खिरकपटटी में स्वक्षता अभियान चलाया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विध्यालय, समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर साफ सफाई की इस मौके पर ब्रजमोहन अग्रवाल, प्रेम वर्मा, सुरेन्द्र सेन, देवा वाल्मीकि, सुधीर कुशवाहा, सौरभ, बच्ची, राकेश, मनीष, आकाश, रवि, अरूण, देवेन्द्र, आदि मौजूद थे।

Updated : 11 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top