Home > Archived > सड़क दुर्घटनाओं में तीनलोगों की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटनाओं में तीनलोगों की दर्दनाक मौत

मथुरा। जिले के दो थानों क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। थाना फरह के बरारी कट पर हुई पहली घटना में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वहीं कोसीकलां में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राल्ली पलटने से वृद्ध की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसीकलां इलाके में दहगांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नगरिया दसविसा स्थित टाम्बरी आश्रम पर अनाज भेंट करने के लिए आए थे। शुक्रवार देर शाम कोसी से वापस जाते समय कोटवन पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को अस्प्ताल ले जाया गया, जहां 60 वर्षीय भोलाराम पुत्र मूली सिंह निवासी दहगांव की मौत हो गई। घायल हरिकेश, मोनू, मंगत, नत्थन सिंह, हेतराम, ललित कुमार व चेतराम का इलाज चल रहा है। घटना से हाईवे पर आगरा-दिल्ली मार्ग पर आधा घंटा के लिए जाम लग गया।

दूसरी घटना मथुरा में बरारी कट पर हुई। सादाबाद के ग्राम निवासी महिला कमलेश पति वीरेंद्र सिंह के साथ फरह के ग्राम चौकी पुरा जा रही थी। बरारी कट के निकट आगरा की तरफ से आ रही ईको कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार से अनियंत्रित होकर बस से टकराजाने के फलस्वरूप एक युवक की दर्दनांक मौत हो गयी। जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गये।

बताया गया कि गाजियाबाद से साहिबाबाद क्षेत्र स्थित ककड़ माइल निवासी 42 वर्षीय रामो पुत्र नारायण सिंह अपने साथी विनोद पंचोली व राजकुमार यादव के साथ इनोवा कार से इलाहाबाद से गाजियाबाद लौट रहा था। रास्ते में बल्देव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार आगे चल रही प्राइवेट बस से टकरा गयी। दो वाहनों की भिडं़त से हुए तेज धमाके से आसपास के लोग चौंक गये। दुर्घटना से रामो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेस वे की टीम व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीरावस्था के चलते उन्हें आगरा रैफर कर दिया गया।

Updated : 15 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top