Home > Archived > भारत को अखंड बनाने के लिए तैयार है युवाशक्ति : मनोज जी

भारत को अखंड बनाने के लिए तैयार है युवाशक्ति : मनोज जी

भारत को अखंड बनाने के लिए तैयार है युवाशक्ति : मनोज जी
X

श्रीरामजन्म भूमि संकल्प सभा में युवाओं के जयघोष से गूंजा लोहामंडी क्षेत्र।

आगरा। विश्व में जितनी भी प्रचलित संस्कृतियां है, भारत सभी का सिरमौर है। वर्षों से आक्रांताओं ने भले ही भारत को छिन्न-भिन्न करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा ली लेकिन भारतमाता की रक्षा के लिए हमारे महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलते हुए युवाओं ने कभी भी इन आक्रांताओं के स्वप्नों को पूरा होने नहीं दिया। आज फिर युवा शक्ति का बल उनकी भुजाओं में उन्हें भारतीय संस्कृति और वैदिक सभ्याता को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए गतिमान बना रहा है। इस युवा शक्ति के बल पर ही अयोध्या में प्रभू श्रीराम का मंदिर जल्द ही बनने जा रहा है। यह कहना है विश्व हिन्दू परिषद के ब्रजप्रांत संगठन मंत्री मनोज जी का।

रविवार को विहिप द्वारा लोहामंडी क्षेत्र में श्रीरामजन्म भूमि संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में विहिप प्रांत संगठन मंत्री मनोज जी ने युवाओं को भारतीय वैदिक संस्कृति, गौमाता, धर्म, राष्ट्रीय चिन्हों और महापुरूषों के वचनों का अनुसरण करने की प्रेरणा प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय विचारों के प्रचार-प्रसार व माता-बहनों की रक्षा के संकल्प का प्रबोध कराया।
सभा से पूर्व युवाओं ने अयोध्या में मंदिर निमार्ण हेतु वह वाहन रैली भी निकाली। सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, महानगर विभाग कार्यवाह केशवदेव शर्मा, बजरंगदल के क्षेत्रीय संयोजक सुरेंद्र जी, महंत योगेशपुरी जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संतोष कटारा, विहिप प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष ढल, महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रवि दुवे, विक्रांत भारत, धर्मेन्द्र चौधरी, शुभम गर्ग, अंजू चौधरी, सतेंद्र बरुआ, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Updated : 17 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top