Home > Archived > भाजपा केवल राजनीतिक दल ही नहीं अपितु राष्ट्र की अंतध्र्वनि है: भवानी सिंह

भाजपा केवल राजनीतिक दल ही नहीं अपितु राष्ट्र की अंतध्र्वनि है: भवानी सिंह

भाजपा आईटी टीम के स्नेह मिलन में सम्मानित हुए जनप्रतनिधिगण।

आगरा। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल ही नही बल्कि, राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अंर्तध्वनि है। विश्व में करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ा हुआ एक विशाल वटवृक्ष रूपी संगठन है और भाजपा आज देशभर की जनता की आवाज बनकर उभर रही है। यह कहना है भाजपा ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह का। भवानी सिंह रविवार को भाजपा ब्रजक्षेत्र मीडिया एवं आईटी टीम द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए भवानी सिंह ने कहा कि आप की कार्यक्षमता इतनी मजबूत हो कि अधिकारी आपके अनुसार कार्य करने के लिए मजबूर हो जायें। उन्होंने कहा कि अवसरवादियों के जाल से बचने की जरूरत है।

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में सांसद चौ. बाबूलाल, दक्षिण से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, फतेहपुरसीकरी विधायक चौ. उदयभान सिंह, खेरागढ विधायक पक्षालिका सिंह, ग्रामीण विधायक हेमलता दिवाकर, छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, बाह विधायक जितेन्द्र वर्मा, महापौर इन्द्रजीत आर्य, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया को पगड़ी पहनाकर साथ ही वनवासी कल्याण आश्रम की अनुराधा भाटिया, लघु उद्योग भारती के राकेश गर्ग, सहकार्य भारती के प्रकाशचन्द्र जैन, संस्कार भारती के नन्द किशोर, क्रीड़ा भारती के राजेश, अधिवक्ता परिषद के राजेश कुलश्रेश्ठ, सेवा भारती के अशोक शर्मा, किसान संघ के मोहन सिंह चाहर, एनएमओ के राकेश त्यागी एवं बृजक्षेत्र चुनाव प्रबन्धन समिति के सदस्यों एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान विभाग संघचालक हरीशंकर, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन, बृजक्षेत्र चुनाव संयोजक राजकुमार चाहर, भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह, हरद्वार दुवे, विजयदत्त पालीवाल, बेबीरानी मौर्य, एड.सुरेन्द्र गुप्ता, कमल बाल्मीकि, निर्मला दीक्षित, रश्मि सिंह, राजेश अग्रवाल, सुभाषगिरी, अखिलेश चौहान, अर्जुन लोधी, सुमित शुक्ला, प्रमोद गांधी, विक्रम शर्मा, अर्पित चित्रांश आदि उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का सम्मान पौधा भेंट कर क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी केके भारद्वाज, डब्बू पंडित, आईटी संयोजक गौरव वाष्र्णेय, विश्वास शर्मा, अम्बुज द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एड. सुरेंद्र गुप्ता ने किया।

Updated : 17 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top