Home > Archived > दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 117 साल की उम्र में निधन
X

रोम। दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला और 19वीं सदी की आखिरी जीवित इंसान माने जाने वाली इटली की एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। खबरों के अनुसार मोरानो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था। उनका उत्तरी इटली के वर्बानिया में उनके घर में निधन हो गया। वर्बानिया के मेयर के हवाले से कहा गया है, ह्यउनका एक असाधारण जीवन था और हम जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति के लिए उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

मोरानो की मृत्यु का मतलब है कि 1900 ईस्वी से पहले जन्मा कोई भी व्यक्ति अब जीवित नहीं है। मोरानो अपनी सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। बाकी सभी लोगों की मौत हो चुकी है. मोरानो ने वर्बानिया के उत्तर शहर स्थित अपने घर में अंतिम सांसे ली।

Updated : 17 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top