Home > Archived > देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 5 अरेस्ट

देह व्यापार के अड्डे पर छापा, 5 अरेस्ट

उज्जैन। प्रदेश की उज्जैन जिला पुलिस ने सोमवार देर रात देह व्यापार के एक संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान 2 महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को देह व्यापार में लिप्त होने पर गिरफ्तार किया है।

नागझिरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने सूत्रों के जरिए मालनवासा के एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार रात उस मकान पर छापा मारा।
इस दौरान पुलिस ने यहां से दो महिलाओं और तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मकान में मिले सभी लोगों ने देह व्यापार के कारोबार में लिप्त होने की बात स्वीकारी।

Updated : 18 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top