नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने संभाला कार्यभार
आगरा। संविधान शिल्पी बाबा भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने बाबा सहाब के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने संबोधन में अधिकारियों व कर्मचारियों को बाबा सहाब के संदेश बताए व उन पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्मिक अधिकारी राकेश माथुर द्वारा किया गया। गोष्ठी से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने कार्यालय में अपना पदभार गृहण किया। अधिकारियों ने उनका स्वागत व स्थानांतरिक हुए पूर्व मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार को विदाई दी।
Updated : 18 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire