Home > Archived > भाजपा ने की भारत माता की प्रतिमा लगाने की मांग

भाजपा ने की भारत माता की प्रतिमा लगाने की मांग

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे जी ने पार्टी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीवानी चौराहे पर स्तिथि भारत माता की खण्डित प्रतिमा का निरीक्षण किया।

महानगर अध्यक्ष भाजपाइयों के साथ ठीक 11 बजे दीवानी चौराहे पर पहुंच गए, लेकिन प्रशासन के अधिकारी एक घंटे देर से पहुंचे, जिस पर महानगर अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की और देर से आने के लिए अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का समय पाबंदी पर इतने सख्त निर्देश है फिर भी ये लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी तथा अधिकारियों को सुधरने की हिदायत दी और सिस्टम में रहकर काम करने का पाठ पढ़ाया। नई प्रतिमा न लगाएं जाने पर अधिकारियों से कारण पूछा, जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र से शीघ्र प्रतिमा को लगाने की बात कही। ताजमहल पर विदेशी पर्यटक से भगवा दुपट्टा ए एस आइ द्वारा उतरवाने पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष ने इसे निंदनीय कृत्य बताया और पर्यटन मंत्री से शिकायत कर संबधित अधिकारियों पर कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा है। इस दौरान महानगर महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जेडी शर्मा, निहाल सिंह धाकड़, अर्चना अग्रवाल, महानगर मंत्री जितेंद्र भारद्वाज, संजीव चौबे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मोंटी गुप्ता, अपर्णा सिंह, मंजू वाष्र्णेय, अनिता खरे, नितेश शिवहर,े रामकुमार जादौन, गौरव राजावत, दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Updated : 21 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top