Home > Archived > कान्हा माखन में मनाया पृथ्वी दिवस

कान्हा माखन में मनाया पृथ्वी दिवस

मथुरा। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अनिल यदुवंशी ने वृक्षारोपण करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है इसका शुभारम्भ 22 अप्रैल सन् 1970 में पर्यावरण शिक्षा के रूप में किया गया था। पृथ्वी पर हरित क्रांति लाने हेतु प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है।

इस वर्ष विद्यालय में 22 अप्रैल को सीबीएसई की 12वीं कक्षा की हिन्दी की परीक्षा के कारण विद्यालय में अवकाश है। इसलिए पृथ्वी दिवस पर होने वाला वृक्षारोपण का कार्यक्रम आज 21 अप्रैल को किया गया।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पृथ्वी को हरी भरी बनाये रखने के लिये अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु का आव्हान किया। विद्यार्थियों ने भी वृक्षरोपण किया। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, एचएन मिश्रा तथा अन्य अध्यापक-अध्यापिका आदि मौजूद रहे।

Updated : 22 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top