Home > Archived > टीसीएस ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में नौकरी दी

टीसीएस ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में नौकरी दी

टीसीएस ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में नौकरी दी
X


नई दिल्ली|
प्रमुख साफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान भारत के बाहर 11,500 लोगों को नौकरी दी। वीजा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के प्रयासों के तहत टीसीसी स्थानीय नियुक्तियों पर जोर दे रही है। देश की इस सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी ने मार्च 2017 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 79,000 नियुक्तियां की जिनमें शुद्ध नियुक्तियां 33,380 रहीं इसके साथ ही उसके कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3.87 लाख हो गई।

उल्लेखनीय है कि विदेशी बाजारों में स्थानीय लोगों की नियुक्ति से आई.टी. आउटसोर्र्सिग कंपनियों की परिचालन लागत बढ़ जाती है। हालांकि अमेरिका, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड सहित विभिन्न देशों में कामकाजी वीजा नियमों को कड़ा किए जाने के बीच भारतीय आईटी कंपनियां स्थानीय नियुक्तियों पर जोर दे रही हैं ताकि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। विभिन्न देशों में हमारा स्थानीय नियुक्ति कार्यक्रम सही चल रहा है। वित्त वर्ष 2017 में हमने भारत के बाहर 11,500 से अधिक नियुक्तियां की। इनमें से कुछ नियुक्तियां अमेरिका में कुछ अभियांत्रिकी कालेजों व बिजनेस स्कूलों में भी की गईं।

Updated : 24 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top