Home > Archived > कार्यकर्ताओं को जनप्रहरी बनाता भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

कार्यकर्ताओं को जनप्रहरी बनाता भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

समन्वय, सुशासन, विस्तारक योजना व जीएसटी पर कार्यशालाओं का आयोजन

आगरा। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय विचारों, पार्टी की कार्यशैली और जनता का प्रहरी बनकर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करने हेतु भाजपा का क्षेत्रीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को फतेहाबाद स्थित होटल उत्कर्ष विला में प्रारंभ हो गया। तीन दिवसीय प्रान्तीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय संगठनमंत्री भवानी सिंह, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र दुबे व अनिल चौधरी, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, दुर्ग विजय सिंह शाक्या व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एड. सुरेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मंडलों और जिलों के प्रषिक्षण वर्ग हो चुके हैैं। अब क्षेत्रीय वर्ग और मई में प्रदेश का वर्ग होगा। विधानसभा में चुनावों में प्रशिक्षण वर्गों से सुख परिणाम मिला है।

वर्ग में आज शामिल होंगे सुनील बंसल
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आज सात सत्र होगें। प्रथम एवं द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सत्ता का समन्वय व सुशासन एवं कार्य पद्धित विषय पर विचार रखेंगे। तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया विस्तारक योजना विषय पर प्रकाश डालेंगे। चतुर्थ सत्र प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, भीम एप्प एवं जीएसटी विषय पर व्याख्या देंगे।

इनकी रही उपस्थिति
उद्घाटन सत्र के दौरान प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भानु प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. भगवान दास दक्ष, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर महामंत्री अश्वनी वश्ष्ठि, जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया, सत्यदेव दुबे, अर्जुन सिंह लोधी, अंजुला सिंह माहौर, केके भारद्वाज, सुमित उपाध्याय, गौरव वाष्र्णेय, बौबी वर्मा, दिनेश अगरिया आदि उपस्थित रहे।

Updated : 25 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top