Home > Archived > डॉक्टर राजेश चौहान की विदेश में प्रकाशित पुस्तक का विमोचन

डॉक्टर राजेश चौहान की विदेश में प्रकाशित पुस्तक का विमोचन

आगरा। डॉक्टर राजेश चौहान के आवास विकास सेक्टर-5 स्थित क्लीनिक में असाध्य रोगों के चमत्कारिक इलाज के विषय में विदेश में प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री अरिदमन सिंह ,डॉक्टर राजेश चौहान, मौलाना उजर आलम, केएस राणा, डॉक्टर ठाकरे, डॉक्टर कपूर, डा. टंडन, सुशील जैन ,अतिन जैन सुशील सरीत एवं अन्य महानुभाव ने किया।

इस दौरान डॉक्टर राजेश ने उपस्थित जनसमूह के बीच अपने द्वारा किए गए असाध्य रोगों के इलाज के के बारे में विस्तार से बताया एवं कुछ मरीजों का जो कि उनके इलाज से स्वस्थ हो चुके हैं साक्षात्कार कराया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने डॉक्टर चौहान के द्वारा उपयोग में लाई जा रही तकनीक की सराहना की एवं इसके प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉक्टर केएस वर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए डॉक्टर राजेश चौहान के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए इस विषय पर विचार कर आगरा के सभी सामाजिक संगठनों डॉक्टर्स एवं आगरा के प्रमुख लोगों को बुलाकर डॉक्टर राजेश द्वारा लाई जा रही इस नई तकनीक के बारे में जनता को अवगत कराएं ताकि शहर की जनता इसका भरपूर लाभ उठा सके। आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर कपूर ने कहा कि इस तकनीक की पेटेंट की अत्यंत आवश्यकता है। समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने कहा कि वह मंच के माध्यम से आगरा की सभी सामाजिक संगठनों डॉक्टर एवं प्रमुख लोगों को एकत्र कर कर डॉक्टर चौहान की इस नई तकनीक का प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे, जिसके माध्यम से आगरा शहर की जनता अपने असाध्य रोगों में लाभ प्राप्त कर सकें।

Updated : 25 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top