Home > Archived > मानव एकता दिवस पर निरंकारियों नेबाबा गुरवचन सिंह को किया नमन

मानव एकता दिवस पर निरंकारियों नेबाबा गुरवचन सिंह को किया नमन

मानव एकता निरंकारी मिशन की पहचान- हरविन्द्र

मथुरा। निरंकारी मण्डल की स्थानीय शाखा ने देशव्यापी मानव एकता दिवस पर बाबा गुरवचन सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया।
सोमवार को निरंकारी भक्तों ने हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस पर आयोजित सत्संग सभा में बाबा गुरवचन सिंह को समस्त मानव जाति का हितेषी बताकर उनके द्वारा किये गये उपकारों का शुकराना व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयोजक संत हरविन्द्र कुमार ने कहा कि मानव एकता ही निरंकारी मिशन की पहचान है। संत निरंकारी मिशन का ध्येय ही ब्रह्म ज्ञान द्वारा मानव एकता को स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्म ज्ञान के बाद वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को अपनाने से ही मानव एकता स्थापित की जा सकती है। बाबा गुरबचन ने मानव मात्र को एकता का पाठ ही नहीं पढ़ाया बल्कि मानव एकता का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत किया, जिसकी तस्वीर आज संत निरंकारी मिशन में देखी जा सकती है। संत हरविन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा गुरबचन परोपकारी, दूरदृष्टि और अत्यन्त उदार हृदय वाले थे। उनके मन में सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का भाव था, तभी तो सभी धर्मों के प्रति वे समभाव रखते थे, उन्होंने आजीवन सबको एक स्थान पर बैठाकर, एक प्रभु की भक्ति करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर बाबा गुरबचन सिंह के संदेश को देते हुए निरंकारी सेवादल ने मानव श्रंखला बनाई।

इस अवसर पर मोहन सिंह, भगत कैलाश चंद्र, अशोक अरोड़ा, वीएस ठकुरेला, हरीलाल वर्मा, लक्ष्मी, गौरी खत्री, सुमित इसरानी, किशोर स्वर्ण आदि वक्ताओं ने बाबा गुरबचन सिंह एवं महान सेवादार चाचा प्रताप सिंह सहित सभी बलिदानी संत-भक्तों को याद कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाये। संचालन जितेंद्र सिंह जीत ने किया।

Updated : 25 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top