Home > Archived > राजनीति नेता बनने की नहीं अपितु सेवक बनने की यात्रा है: अशोक कटारिया

राजनीति नेता बनने की नहीं अपितु सेवक बनने की यात्रा है: अशोक कटारिया

भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन सत्ता से समन्वय पर चर्चा

आगरा। भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन सत्ता से समन्वय पर चर्चाआगरा। हमारी कार्य पद्धति संगठन का प्राण है। राजनीति केवल पद पाने या जनप्रतिनिधि बनने की यात्रा नहीं, अपितु व्यापक सेवा का आधार है। यदि कार्यकर्ता कर्मचारी और नेता मैनेजर के रूप में कार्य करेगा तो संगठन विस्तार सम्भव नहीं है। पसीना और पैसे का संतुलन रखना जरूरी है। न धन का अभाव हो और न धन का प्रभाव। यह कहना है भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का। अशोक कटारिया मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में चल रहे भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रांतभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से संवाद हमेशा बना रहे। क्योंकि विचारवान संगठन में संवाद से कभी भी मतभेद नहीं आ सकते।

वर्ग के दूसरे दिन संगठन व सत्ता, समन्वय, सुशासन विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने द्वारा दिए संबोधन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र नीति के लिए राजनीति कर रही है। समन्वय की व्यवस्था स्वयं से शुरू करें, तो लोक कल्याण की धुरी बनेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सरकार बनने से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है। उसे बिना आपा खोाए धैर्यपूर्वक हमने आगे बढ़ाया है। वर्ग के दौरान जेपीएस राठौर ने भीम एप व जीएसटी के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। प्रदेश सहप्रभारी रमेश विधूड़ी ने भाजपा की यात्रा पर प्रकाश डाला। वर्ग में मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर विचार रखे।
इनकी रही उपस्थिति

वर्ग में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, क्षेत्रीय महामंत्री नागेन्द्र दुवे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भानू प्रताप सिंह चौहान, दुर्गविजय शाक्य, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर महामंत्री भानु महाजन, अशोक पिप्पल, हेमन्त भोजवानी, ललित चतुर्वेदी, अजय जैसवाल, केके भारद्वाज, सुमित उपाध्याय, गौरव वाष्र्णेय, अम्बुज दुवेदी, आदि प्रमुख सहित बृजक्षेत्र पदाधिकारी एवं 15 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिलाप्रभारी एवं जिला महामंत्री मौजूद रहे।

सभी को मिलें विकास के समान
अवसर-डॉ. हरीश जी
वर्ग के पंचम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत प्रचारक डॉ. हरीश जी रौतेला ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। संघ सर्वेभवन्तु सुखिन: के विचार को लेकर सभी वर्गों का राष्ट्र हित में जनजागरण करता है। उन्होंने कहा कि समाज में यदि कोई भीा विकास से वंचित रहता है तो राष्ट्र का भला नहीं हो सकता। समाज के विभिन्न वर्गों और विभिन्न क्षेत्रों को समन्वय और संवाद के जरिए राष्ट्र हित में प्रेरित करना जरूरी है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज नगर में
उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बुधवार को आगरा आ रहे हैं। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विला में आयोजित भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। साथ ही सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

Updated : 26 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top