Home > Archived > अक्षय तृतीया पर आठ जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य सूत्र में

अक्षय तृतीया पर आठ जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य सूत्र में

मथुरा। अखिल भारतीय ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन के तत्वावधान में अक्षय तृतिया के अवसर पर तृतीय अधिवेशन एवं दहेज रहित विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन नंदन फार्म गेस्ट हाउस भरतपुर रोड निकट होगा।
कार्यक्रम के तहत 29 अप्रैल को प्रात: सात बजे से आठ बजे तक हवन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही सम्मेलन की विधिवत शुरू आत होगी। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज की अग्रणी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बाहर से आए हुए विप्र बंधुओं के साथ समाज के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिससे समाज में आई जड़ता को तोड़ा जा सके और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। सम्मेलन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प को एक बार फिर दोहराया जाएगा। यह जानकारी अग्रवाल धर्मशाला की प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी।
वैवाहिक कार्यक्रम 29 अप्रैल की शाम को चार बजे शुरू होगा। वैवाहिक जोड़ों की विदाई 30 अप्रैल को प्रात:बेला में होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन शास्त्रों के प्रखर वक्ता पं. गंगाधर पाठक मैथिल होंगे। विशिष्ठ अतिथियों में प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा, विधायक पं. श्याम सुंदर शर्मा, अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, पूर्व चेयरमैन वृंदावन पुष्पा शर्मा होंगे।
अतिथियों में मुख्य रूप से अध्यक्ष ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद अलीगढ़ राजीव शर्मा, अध्यक्ष श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण सभा फरीदाबाद कैलाशचंद्र शर्मा, रिटायर्ड डीन वाष्र्णेय कॉलेज अलीगढ़ डा. वेदराम शर्मा वेदांती, अध्यक्ष गौतम ब्राह्मण सभा, पं. जेपी गौतम, अध्यक्ष सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान, सोहनलाल शर्मा कातिब, ब्राह्मण संघ शोभाराम शर्मा, विनोद कुमार चूड़ामणि, गजेंद्र कुमार शर्मा, भीमसेन मिश्र, पं. वीरेंद्र कुमार शर्मा, पं. रघुवीर सहाय शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा होंगे। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अध्यक्ष डा. तारचंद पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, मंत्री केएस शर्मा, अध्यक्ष मंदिर समिति रमेश चंद्र शर्मा, मुख्य प्रवक्त सुरेश चंद्र शर्मा व्यास, प्रचार मंत्री दीपक शर्मा एवं मीडिया प्रभारी केके शर्मा बबलू आदि मौजूद रहे।

Updated : 27 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top