Home > Archived > सस्वयंसेवक त्याग की भावना व राष्ट्र हित के लिए करते हंै कार्य : अखिलेश

सस्वयंसेवक त्याग की भावना व राष्ट्र हित के लिए करते हंै कार्य : अखिलेश

जीीपरी बाजार में पुष्प वर्षा के बीच निकला संघ का विशाल पथ संचलन

झांसी। भारी पुष्प वर्षा के बीच आज संघ का पथ संचलन निकाला गया। जिसका व्यापारियों और नगर के लोगों ने जमकर स्वागत कर अपनी आस्था प्रगट की। आयोजन में मुख्य बक्ता के रूप में कानपुर प्रान्त प्रचारक संजय जी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुम्बई सेण्ट्रल बैंक के सेवानिवृत उप महाप्रबन्धक अखिलेश कुमार सक्सेना ने करते हुये कहा कि स्वयं सेवक त्याग की भावना व राष्ट हित के लिये काम करते है।

सीपरी के हीरोज ग्राउण्ड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महानगर इकाई के नेतृत्व में हजारों स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में संचलन किया। सीपरी बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए ब्रिज परिक्षेत्र होकर समूचे नगर क्षेत्र में पथ संचलन किया गया। जहां स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन वापस हीरोज ग्राउण्ड पहुंचकर विशाल जनसभा के रुप में परिवर्तित हो गया। सर संघसंचालक डा. केशवबलिराम हैडगेवार के जन्मोत्सव एवं सृष्टि के प्रारम्भ दिवस के अवसर पर सभा को प्रान्त प्रचारक कानपुर प्रान्त संजय जी द्वारा मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति पर प्रकृति का स्वयं में परिवर्तन होता है।

श्रीरामचन्द्र जी का राज्यारोहण, युगाब्द का प्रारम्भ, संत झूले लाल का प्राकट्य, विक्रम संवत का प्रारम्भ अर्थात् यह भारतीय काल गणना का वैज्ञानिक दर्शन का दिवस हमारी प्राचीन परम्परा को दर्शाता है। हमारा पथ संचलन कोई प्रदर्शन नहीं है। हिन्दु होना एक सामान्य बात नहीं किन्तु विशेष बात है,अर्थात हम परमात्मा का पवित्र अंश हैं। हमारे अन्दर दूसरी विशेषता सबको सुखी देखने की वृहद सोच-सर्वे भवन्तु सुखन:, मातृ भूमि के उपासक, माता भूमि पुत्रोह्म प्रथिव्या, विश्व मंगल, कल्याण का हमारा लक्ष्य है। सजन्नों द्वारा यह कार्य हम करेंगे। योजक की भूमिका हमारी यानि संघ की है। समाज को परिवार से जोडऩा हमारा दायित्व है।

हंकार से दूर धीरता का भाव रखना हमारा परम कर्तव्य है। वहीं अध्यक्षीय संबोधन में अखिलेश जी ने कहा कि स्वयं सेवक स्वयं में अनुशासित होता है। स्वयं सेवक त्याग की भावना और देश हित के लिए बिना नाम के काम करते हैं। विषम परिस्थतियों में राष्ट्र की जनसेवा करना स्वयं सेवक का दायित्व है। इस अवसर पर विभाग संघ चालक राजेश्वर दयाल खरे, अनिल , शिव कुमार भार्गव प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख, महानगर प्रचारक मनोज जी , महानगर कार्यवाह सुरेश पुरोहित, महानगर संघ चालक सतीश अग्रवाल,श्रीराम हुण्डैत व अनुपम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक महानगर शारीरिक प्रमुख वीरेन्द्र रहे। आभार भानु परिहार ने व्यक्त किया।

Updated : 3 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top