Home > Archived > भूमि पर अवैध कब्जों को मौके पर हटायें : शुक्ला

भूमि पर अवैध कब्जों को मौके पर हटायें : शुक्ला

घटनाओं की जानकारी मीडिया को देने के डीएम ने दिये निर्देश

झांसी। भूमि पर अवैध कब्जों पर सख्त कार्यवाही मौके पर जाकर किया जाना सुनिश्चित किया जायें। जन समास्याओं का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता के साथ त्वरित किया जायें। राष्ट्रीय राजमार्ग के 500 मीटर की परिधि में शराब बिक्री का संचालन तत्काल बंद कराया जायें, लगातार जांच की जायें यदि कही भण्डारा प्राप्त होता है तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो।

यह निर्देश जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गांधी सभागार कलैक्ट्रेट में जनपद स्तरीय अभियोजन एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुये समस्त पुलिस अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि रामनवमी के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारू रहे इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को भी मजबूत किया जायें जो तार जर-जर है उन्हें हटायें जाने की व्यवस्था कर लें। क्षेत्र में ऐसे हैण्डपम्प को चिन्हित कर ले जो रिपेयर किये जाने है ताकी उन्हें ठीक करवा कर पेयजल आपूर्ति हेतु तैयार कराया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने पारदर्शिता के साथ घटना की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये ताकी घटना के सही तथ्यों को जनता के समक्ष रखा जा सके।

ओवर लोडिंग गाडिय़ों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश परिवहन विभाग को देते हुये कहा कि ऐसी गाडिय़ों पर कड़ी पेनाल्टी लगायें। जिलाधिकारी ने डग्गामार वाहनों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अभियोजन एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रामनवमी पर संचालित होने वाले सभी जलूसो की वीडियोग्राफी कराया जाना सुनिश्चित करें साथ ही सोशल मीडिया पर ग्रुप पर सख्त नजर रखी जायें। सजगता और संवेदनशीलता के साथ क्षेत्र का भ्रमण सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस अवश्य कर लें। कर करेन्तर एवं राजस्व वसूली समीक्षा जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता हुई। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वसूली के लिये अभी से तैयारियां प्रारम्भ कर लें। रणनीति तैयार कर वसूली बढ़ाने के कार्यो में तेजी लायें ताकी जो भी वार्षिक लक्ष्य है उसे पूरा किया जा सके।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रमाशंकर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी विता/ राजस्व विजय बहादुर सिंह, एसपीनगर दिनेश कुमार सिंह, एसडीएस झांसी चन्दन कुमार पटेल, मऊरानीपुर आर.के शुक्ला, मो. पी.के यादव, गरौठा नन्हकू, टहरौली पूनम निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Updated : 4 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top