Home > Archived > संतों के प्रारूप पर आधारित होगा राम मंदिर : मनोज जी

संतों के प्रारूप पर आधारित होगा राम मंदिर : मनोज जी

संतों के प्रारूप पर आधारित होगा राम मंदिर : मनोज जी
X

आगरा। भगवान श्रीराम हमारी सनातन परंपरा के आराध्य देव हैं और संतों के आर्शीवाद के साथ ही जल्द ही अयोध्या में प्रभू श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता 31 मार्च से 10 अप्रैल तक प्रांत भर में श्रीराम जन्ममहोत्सव संकल्प सभा का आयोजन करने जा रहे हैं। यह कहना है विहिप के ब्रजप्रांत संगठन मंत्री मनोज जी का। मनोज जी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु संतों ने जिस प्रारूप को स्वीकृति दी है, उसी के आधार पर मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके क्षेत्र में अगर किसी प्रकार से पशुओं का अवैध कटान होता है तो प्रशासन के साथ मिलकर उसे बंद कराए।

बुधवार को विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं द्वारा सुल्तानपुरा में सांय श्रीराम जन्ममहोत्सव संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। संकल्प सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर विभाग कार्यवाह केशव जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चौबे, बजरंगदल के विभाग सह संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, अनुपम पंडित, भोला ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Updated : 6 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top