Home > Archived > स्वच्छता का संदेश देकर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

स्वच्छता का संदेश देकर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

आगरा। विश्व के सबसे लोकतंत्र में सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर ताजनगरी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहरभर में स्वच्छ जीवन व वातावरण का संदेश देकर पार्टी का 37 वाँ स्थापना दिवस मनाया। इसके लिए महानगर के सभी सेक्टरों व मंडलों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में श्रमदान कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं भाजपा सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने बताया कि रावली मंडल में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिवशंकर शर्मा व महेश शर्मा, राजेश्वर मंडल में धर्मवीर लोधी की अध्यक्षता में अंजुला सिंह माहौर, ताज मंडल में प्रदीप राठौर की अध्यक्षता में केशो मेहरा, दयालबाग मंडल में हरवीर वर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, सीतानगर मंडल में मंगल सिंह चौहान की अध्यक्षता में विजय दत्त पालीवाल, गोपेश्वर मंडल में विनोद सारस्वत की अध्यक्षता में हेमंत भोजवानी और अश्वनी वशिष्ठ शिवाजी मंडल में हेमंत दीक्षित की अध्यक्षता में रामबाबू हरित और रामबाग मंडल में गजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान और प्रमोद गुप्ता आदि ने श्रमदान कर जनता को संबोधित किया।

दिगम्बर जैन समाज ने किया भाजपाइयों का सम्मान
कमला नगर आगरा स्थित कावेरी कुन्ज में दिगम्बर जैन युवा संघ समाज द्वारा पार्टी स्थापना दिवस पर फतेहपुरसीकरी सांसद चौ. बाबूलाल, विधायक उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, योगेन्द्र उपाध्याय, रामप्रताप सिंह चौहान, हेमलता दिवाकर, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में अशोक जैन, अनिल अग्रवाल, निर्मल जैन, जितेंद्र जैन व प्रवेंद्र जैन उपस्थित रहे।


Updated : 7 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top