Home > Archived > बुद्ध की शिक्षा को हम स्कूल के पाठ्यक्रम में जोड़ेंगे : प्रकाश जावड़ेकर

बुद्ध की शिक्षा को हम स्कूल के पाठ्यक्रम में जोड़ेंगे : प्रकाश जावड़ेकर

बुद्ध की शिक्षा को हम स्कूल के पाठ्यक्रम में जोड़ेंगे : प्रकाश जावड़ेकर
X


नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा दिवस भगवान बुद्ध की बुद्धत्व की प्राप्ति हेतु मनाया जाता है। इसी क्रम में दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय ने बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और कार्यक्रम के आयोजक केद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा मौजूद थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बुद्ध सर्किट और इस प्रकार के अन्य धार्मिक सर्किट के विकास से दुनियाभर से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी हुई है। जवड़ेकर ने कहा कि हम स्कूल के पाठ्यक्रमों को फिर से जांच रहे हैं। हम बुद्ध की शिक्षा को व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए पाठ्यक्रम में लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इसके पहले कार्यक्रम में बोलते हुए महेश शर्मा ने कहा कि हम सभी महात्मा बुद्ध को नमन करते हैं। साथ में उस भारत की माटी को नमन करते हैं जिसने बुद्ध को जन्म दिया। सोचिये कि वो कैसा देश है जहां कि मिट्टी में इतनी ताकत है कि उसने राजकुमार सिद्धार्थ को महात्मा बुद्ध बना दिया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल कपिलवस्तु, श्रावस्ती और बोध गया को लेकर आठ पुण्य स्थलों में से सात भारत में है। ये हम सबके लिए गर्व की बात है। शर्मा ने कहा कि मानव संसाधन के विकास में जितना काम खुद भगवान बुद्ध ने किया उतना किसी ने नहीं किया। इस अवसर पर हम और दृढ़ता से सपथ लेते हैं कि हम बुद्ध के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। दुनिया शांति, उन्नति और मानव मूल्यों की प्रेरणा, बिना बुद्ध के उपदेश को आत्मसात किए नहीं समझ सकती।

Updated : 10 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top