Home > Archived > प्रबंधन के टिप्स सीख रहे आजीविका मिशन की सदस्य

प्रबंधन के टिप्स सीख रहे आजीविका मिशन की सदस्य

आगरा। गांव में गरीबी उन्मूलन से लड़ रही महिलाओं को रोजगार में और दक्ष बनाने के लिए प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। यह महिलाएं एक न्याय पंचायत के तमाम समूहों की दूसरी महिलाओं को लेखा-जोखा बेहतर रखने के गुर सिखाएगी।
मंगलवार को राजामंडी किदवई नगर के होटल श्याम में शुरू हुए छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत रोजगार भालचंद त्रिपाठी ने महिलाओं को आय- व्यय का हिसाब- किताब रखने के उपाय बताए।

उन्होंने कई शंकाओं का समाधान भी किया। मनरेगा उपायुक्त स्वत रोजगार भूपेंद्र कुमार ने महिलाओं के समूहों को मनरेगा के माध्यम से कराए जाने वाले कामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहें तो आज गांव सुंदर और स्वच्छ बन सकते हैं, इसलिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत होगी। उन्होंने महिलाओं द्वारा मनरेगा, स्वच्छता और कई अन्य मुद्दों को लेकर किए गए सवालों का भी समाधान किया। जिला स्तरीय समूह सखी प्रशिक्षण का दायित्व संभाल रहे ब्लॉक मिशन प्रबंधक मनीष भारद्वाज, अभिनव शर्मा, चंद्रप्रकाश मौर्य ने महिलाओं को समूह के संचालन में काम आने वाले पांच प्रकार के रजिस्टरों को तैयार करने का काम सिखाया। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद यह महिलाएं अपने गांव के समूहों के अलावा आसपास के गांवों में संचालित समूहों की महिलाओं को लेखा-जोखा पूरा करने का काम सिखाएंगी।

Updated : 10 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top