Home > Archived > निगम ने रहवासियों को बांटे डस्टबीन

निगम ने रहवासियों को बांटे डस्टबीन

इंदौर। नगर निगम के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी लगातार सफाई अभियान चलाए हुए हैं। गुरुवार को देर शाम तक वार्ड-12 में एक धार्मिक आयोजन में एमआईसी सदस्य ने एक हजार से अधिक डस्टबीन का वितरण किया और महिलाओं को सफाई की शपथ भी दिलाई गई।


महापौर परिषद के सदस्य संतोष गौर ने गुरुवार शाम को अपने वार्ड 12 में महिला कार्यकर्ताओं की सुहाग पूजा (दूर्दुरिया) का आयोजन रखा था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। पूजा सम्पन्न होने के बाद महिलाओं को सफाई अभियान के चलते डस्टबीन भी बांटी गई। शाम को कार्यक्रम पश्चात संतोष गौर ने सभागार में कार्यक्रम की बैठक लेकर सवा लाख रामनाम जाप को लेकर सभी का आभार माना।


Updated : 19 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top