Home > Archived > भाजपा ने प्रारंभ की नगर निकाय चुनाव की तैयारियां

भाजपा ने प्रारंभ की नगर निकाय चुनाव की तैयारियां

आगरा। उप्र विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व प्रदर्शन करने के बाद से उत्सहित भाजपा ने जल्द ही होने वाले निकाय चुनावों की तैयारियां प्रारंभ कर दीं हैं। इसके लिए ब्रजप्रांत के 16 जिलों में प्रवास कर सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों के लिए आवश्यकत निर्देश कर दिया गया है। सभी जिलों स्थानीय निकाय की दृष्टि से एक जिला समन्वयक बनाया गया है और नगर पालिका पंचायतों के भी समन्वयक बना दिए गए हैं।

ब्रजक्षेत्र में चार नगर निगम व 41 पालिका परिषद, 95 नगर पंचायत है। एक निगम और एक पंचायत अभी प्रस्तावित हैं। नगर निगमों के पाषर्द व पंचायतों में सभासद चुने जाएंगे। ब्रजक्षेत्र के सभी जिलों में परिसीमन एवं आपत्तियों का कार्य पूर्ण होने को है। 7 मई तक लगभग परसीमन का कार्य भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद आरक्षण की भी प्रकिया को पूरा करने को तय कर लिया है। पिछड़ी जातियों में रेपिड सर्वे का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो दो-चार दिनों में पूर्ण हो जाएगा। इसी आधार पर आरक्षण को लागू किया जाएगा। उम्मींद के अनुसार 2012 के सापेक्ष इस बार महिला, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति तथा सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का चक्रानुक्रम बदलेगा।

नगर निगम, नगर पंचायत में बनाए गए जिला निकाय समन्वयकों के माध्यम से सूचनाओं का संकलन प्रारंभ कर दिया गया है। भाजपा ब्रजक्षेत्र में शतप्रतिशत सीटें प्राप्त करेगी
प्रमोद गुप्ता, निकाय चुनाव प्रभारी, ब्रजक्षेत्र भाजपा।

Updated : 2 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top