Home > Archived > राष्ट्रभक्ति के स्वरों के बीच निर्मित हुए स्वयंसेवकों के पिरामिड

राष्ट्रभक्ति के स्वरों के बीच निर्मित हुए स्वयंसेवकों के पिरामिड

आगरा। नन्हें स्वयंसेवकों से लेकर युवा भुजाओं के बलिष्ठ और राष्ट्रभक्ति के गूंजते स्वरों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव विद्यार्थी शाखा ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया। राजामंडी के किदवई पार्क में आयोजित वार्षिकोत्सव में स्वयंसेवकों ने संख्या भाई तू कहां, सहायता, आग लगी है, आ रहे हैं। जैसे खेल, मातृभूमि को नमन करने हेतु भूमि वदंन, नियुद्ध के प्रयोग, समता, दंड के संचालन, घोष आदि विभिन्न कार्यक्रमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के ब्रजप्रांत संगठन मंत्री मनोज जी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ की शाखा में होने वाले योग, आसन, सूर्यनमस्कार गीत आदि समाज के भीतर सांघिक शक्ति का प्रकटीकरण है। मनोज जी ने कहा कि कृष्ण ने अर्जुन, समर्थ रामदास ने शिवाजी, चाणक्य ने चंद्रगुप्त, विश्वामित्र ने श्रीराम को तैयार किया तो वहीं संघ विभिन्न संगठनों व राष्ट्रभक्त स्वयंसेवकों के समूहों का निमार्ण कर मां भारती की सेवा कर रहा है। कार्यक्रम में देश हमें देता है, सब कुछ गीत पर स्वयंसेवकों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मंचासीन महानगर संघचालक विजय गोयल, यमुना सत्याग्रही पं. अश्विनी मिश्र, नगर संघचालक लखपत जी व अध्यक्षता राजकुमार यादव ने की। कार्यक्रम में महानगर प्रचारक गोविंद जी, मुख्यशिक्षक आशीष, विकास, घनश्याम, लव, महानगर सांय कार्यवाह मनीष, शिवम, ओसवाल, दुष्यंत, महानगर कार्यवाह खगेश, सुनील, हिमालय, मनमोहन जी, आगरा कॉलेज के विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह जी, विहिप के सुभाष ढल व भाजपा महानगर महामंत्री भानु महाजन उपस्थित रहे।


फोटो आगरा 10,11
कैपशन- दूससे चित्र में ।

Updated : 2 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top