Home > Archived > शिवपाल यादव को मिली 'जेड श्रेणी' सुरक्षा

शिवपाल यादव को मिली 'जेड श्रेणी' सुरक्षा

शिवपाल यादव को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा
X


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कद्दावर नेता के रूप में पहचाने जाने वाले शिवपाल सिंह यादव को शासन के निर्देश पर एक बार फिर से 'जेड श्रेणी' सुरक्षा मिल गयी है। भाजपा के प्रदेश सत्ता पर काबिज होने के बाद कुछ प्रमुख समाजवादी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गयी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद शिवपाल सिंह यादव को शासन ने वाई श्रेणी सुरक्षा से पुन: 'जेड श्रेणी सुरक्षा' व्यवस्था प्रदान किया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश में एक कद्दावर नेता के रूप में पहचाना जाता है। शिवपाल यादव अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहते है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है।

जानकारी हो कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद समाजवादी सरकार के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती करते हुए उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किया गया था। इसी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खान, रामगोपाल यादव को अभी भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

Updated : 23 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top