Home > Archived > चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है: सचिन

चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है: सचिन

चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है: सचिन
X

हैदराबाद| इंडियंस प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस को मिली जीत पर खुशी जताते हुए दिग्गज खिलाड़ी और टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है।

सचिन ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा, मैं हमेशा से इस बात पर यकीन करता आया हूं कि चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है। शानदार जीत। पहली पारी के बाद मिले ब्रेक के दौरान हमने कुछ चीजों पर चर्चा की। टीम के कोच महेला जयवर्धने ने खिलाड़ियों को समझाया, जिसके उस समय सख्त जरूरत थी।

Updated : 23 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top