Home > Archived > गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर प्रवाहित होगी शबद कीर्तन की रसधार

गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर प्रवाहित होगी शबद कीर्तन की रसधार

आगरा। सिख धर्म के पंचवें पातशाह गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस सिक्खी तीर्थ स्थल गुरूद्वारा माईथान में 29 मई को मनाया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन के दौरान दी। प्रधान कंवलदीप सिंह ने बताया कि शहीदी दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक हजूरी दरवार में विशाल कीर्तन दरवार सजााय जाएगा। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरू जस गायन कर संगत को निहाल करेंगे।

इसमें विशेष रूप से भाई गुरूीमत सिंह गुडग़ांव वाले, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेन्दर पाल सिंह, हैड प्रचारक ज्ञानी ओंकार सिंह, गुरूद्वारा के हजूरी रागी भाई इन्दर सिंह चांद और भाई अंकित सिंह शबद कीर्तन की रसधार प्रवाहित करेंगे। पाली सेठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के सचेतक व विधायक योगेन्द्र उपाध्याय होंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान हैड ग्रन्थी कुविन्दर सिंह, परमात्मा सिंह, कुलविन्दर आहलूवालिया, लकी कांद्रा, देवेन्दर सिंह जोड़ज्ञ, हरमहिन्दर पाल सिंह, वीरेन्दर सिंह, रक्षपाल सिंह, राजेश गर्ग, खन्नी, वात्सल्य उपाध्याय, राना रंजीत सिंह व निरवैर सिंह आदि मौजूद रहे।

Updated : 27 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top