Home > Archived > कार्यशाला : सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कार्यशाला : सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

झांसी। पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यक्रमो के माध्यम से जनमानस को मंथने की तैयारी में है। कार्यशाला का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड के संगठन महामंत्री ओम प्रकाश, जिला प्रभारी लवकेश सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन महामंत्री ओमप्रकाश ने अपने उद्बोधन में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों विस्तार से चर्चा की और इस कार्यक्रमो के महत्व को समझाया, उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राजनैतिक और सामाजिक दर्शन के नये सिदान्त प्रतिपादित किये और आज ना सिर्फ भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में उनके एकात्म मानव दर्शन और अन्त्योदय के विचार पर रिसर्च हो रही है तथा शोध पत्र पढ़े। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 10 मई से प्रारम्भ होकर 25 सितम्बर तक अनवरत चलेंगे, इसमें प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करना, मेरा घर, भाजपा का धरे नामक स्टीकर घरो पर लगाना तथा बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता के घर भाजपा का झण्डा लगाया जायेगा। इसके साथ की केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारो की सूची बनाना। सूची को मण्डल अध्यक्ष को उपलब्ध कराना, गांव-गांव में चौपाल लगाकर समाज की कठिनाईयों को समझा और केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताना तथा लोक कलाकारो का सम्मान करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मण्डल में रक्त परीक्षण का कार्यक्रम करना और ब्लड ग्रुप को अनुसार सूची बनाना और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके अलाव प्रत्येक पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों का जन कल्याण सम्मेलन 5 जून से 10 जून के बीच किया जाना है। जिला स्तर पर दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन 26 से 31 जुलाई के बीच करना है।

अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से मिले सभी कार्यक्रमो को सम्पूर्ण मनोयोग से करने का संकल्प व्यक्त किया। जिला प्रभारी लवकेश सिंह ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में बनी भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों ने जन आन्दोलन का रूप ले लिया और इसी के परिणाम स्वरूप प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनी, उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और जनधन खातो की योजना की विस्तार से चर्चा की।


इसके पश्चात प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के रूप में 11,12 और 13 सितम्बर को मण्डल अध्यक्ष एवं उनसे ऊपर को कार्यकर्ताओं का एक तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन होगा। इसके साथ ही पार्टी के सभी मोर्च भी दिये गये कार्यक्रमो के अनुसार योजना बनाकर कार्य करेंगे।

इस मौके पर कुंवर मानवेन्द्र सिंह, हरगोविन्द कुशवाहा, अरिदमन सिंह, जगदीश सिंह चौहान, जयदेव पुरोहित, बिहारी लाल आर्य, जवाहर लाल राजपूत, हनुमन्त सिंह नरवारिया, दीपक सिंह, लक्ष्मी प्रसाद समेले, अशोक राजपूत, रामतीर्थ सिंघल, अरूण सिंह, जसवंत सिंह सोलंकी, यशपाल सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश गुप्ता, मीरा विष्णु राय, पवन गौतम, जमना कुशवाहा, दिनेश परिहार, रतन लाल अहिरवार, दीपक सिंह, करूणेश वाजपेई, मनमोहन सिंह, गजराज यादव, अनुपमा लोधी सहित सेक्टर और मण्डल स्तर तक सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद नायक व आभार जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने किया। दीकार्यशाला : सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प प प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ


पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यक्रमो के माध्यम से जनमानस को मंथने की तैयारी में है। कार्यशाला का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड के संगठन महामंत्री ओम प्रकाश, जिला प्रभारी लवकेश सिंह एवं जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन महामंत्री ओमप्रकाश ने अपने उद्बोधन में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों विस्तार से चर्चा की और इस कार्यक्रमो के महत्व को समझाया, उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राजनैतिक और सामाजिक दर्शन के नये सिदान्त प्रतिपादित किये और आज ना सिर्फ भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में उनके एकात्म मानव दर्शन और अन्त्योदय के विचार पर रिसर्च हो रही है तथा शोध पत्र पढ़े। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 10 मई से प्रारम्भ होकर 25 सितम्बर तक अनवरत चलेंगे, इसमें प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करना, मेरा घर, भाजपा का धरे नामक स्टीकर घरो पर लगाना तथा बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता के घर भाजपा का झण्डा लगाया जायेगा। इसके साथ की केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारो की सूची बनाना। सूची को मण्डल अध्यक्ष को उपलब्ध कराना, गांव-गांव में चौपाल लगाकर समाज की कठिनाईयों को समझा और केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताना तथा लोक कलाकारो का सम्मान करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मण्डल में रक्त परीक्षण का कार्यक्रम करना और ब्लड ग्रुप को अनुसार सूची बनाना और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके अलाव प्रत्येक पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों का जन कल्याण सम्मेलन 5 जून से 10 जून के बीच किया जाना है। जिला स्तर पर दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन 26 से 31 जुलाई के बीच करना है।
अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से मिले सभी कार्यक्रमो को सम्पूर्ण मनोयोग से करने का संकल्प व्यक्त किया। जिला प्रभारी लवकेश सिंह ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में बनी भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों ने जन आन्दोलन का रूप ले लिया और इसी के परिणाम स्वरूप प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनी, उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और जनधन खातो की योजना की विस्तार से चर्चा की।

इसके पश्चात प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के रूप में 11,12 और 13 सितम्बर को मण्डल अध्यक्ष एवं उनसे ऊपर को कार्यकर्ताओं का एक तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन होगा। इसके साथ ही पार्टी के सभी मोर्च भी दिये गये कार्यक्रमो के अनुसार योजना बनाकर कार्य करेंगे।

इस मौके पर कुंवर मानवेन्द्र सिंह, हरगोविन्द कुशवाहा, अरिदमन सिंह, जगदीश सिंह चौहान, जयदेव पुरोहित, बिहारी लाल आर्य, जवाहर लाल राजपूत, हनुमन्त सिंह नरवारिया, दीपक सिंह, लक्ष्मी प्रसाद समेले, अशोक राजपूत, रामतीर्थ सिंघल, अरूण सिंह, जसवंत सिंह सोलंकी, यशपाल सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश गुप्ता, मीरा विष्णु राय, पवन गौतम, जमना कुशवाहा, दिनेश परिहार, रतन लाल अहिरवार, दीपक सिंह, करूणेश वाजपेई, मनमोहन सिंह, गजराज यादव, अनुपमा लोधी सहित सेक्टर और मण्डल स्तर तक सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद नायक व आभार जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने किया।

Updated : 8 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top