Home > Archived > संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा-2016 के परिणाम घोषित किए

संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा-2016 के परिणाम घोषित किए

संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा-2016 के परिणाम घोषित किए
X

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसम्बर, 2016 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2016 के लिखित भाग तथा मार्च-मई, 2017 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप “क” तथा ग्रुप “ख” में नियुक्ति के लिये 1099 उम्मीद्वारों की अनुशंसा की सूची जारी कर दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180, भारतीय विदेश सेवा के लिए 45, भारतीय पुलिस सेवा के लिए 150, केंद्रीय सेवाएं ग्रुप “क” के लिए 603 और ग्रुप “ख” सेवाएं के लिए 231 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इस बार कर्नाटक की केआर नंदिनी ने शीर्ष स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर अनमोल शेर सिंह बेदी रहे। तीसरा स्थान जी. रोनांकी ने हासिल किया है। इलाहाबाद की सौम्या पांडे चौथे स्थान पर रही और टॉप फाइव में आखिरी नाम अभिलाष मिश्रा का है।

*****

Updated : 1 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top