Home > Archived > पटेल नगर में बंगले तोड़ने के लिए निगम ने जारी किए नोटिस

पटेल नगर में बंगले तोड़ने के लिए निगम ने जारी किए नोटिस

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र स्थित पटेल नगर में बंगलों को तोड़ने के लिए नगर निगम ने शनिवार को नोटिस जारी किए हैं। बताया जाता है कि यहां 15 बंगले बिना अनुमति के बना लिये गए हैं। एक-एक बंगले की कीमत एक-एक करोड़ रुपए से कम नहीं है। जल्द ही इन बंगलों पर निगम का बुल्डोजर चलेगा।

c रोड स्थित पटेल नगर पहले से ही विवादों में रहा है। यहां पर बिना संशोधित अभिन्यास के तथा बिना नियम के अनुमति के बंगले बनाए गए हैं। यह बंगले शहर के उन नामचीन लोगों के परिवार के हैं जो प्रापर्टी की लाइन में अपना बड़ा रसूख रखते है जिन्होंने शहर का सबसे बड़ा दवा बाजार निर्मित किया है। वहीं एक उद्योगपति द्वारा शहर के बड़े कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इसमें योगेन्द्र जैन बाबा, महेन्द्र जैन, अचल चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल हैं। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, विधायक, कैलाश विजयवर्गीय समर्थक एक बड़े व्यवसायी का भी बंगला शामिल है। इसी के साथ-साथ पूर्व विधायक स्व. रामलाल यादव भल्लू के खास लोगों के भी बंगले यहां पर है।

गौरतलब है कि पटेल नगर के बगीचे को लेकर भी विवादों की स्थिति बनी हुई है। बताते है कि बगीचे पर भी प्लाट काटकर बंगले बना लिए गए है। निगम ने रो हाउसिंग पटेल नगर के नाम से 15 लोगों को नोटिस जारी किए है।

इन्हें जारी किए है निगम ने नोटिस

19-20 न्यू हाउसिंग रो हाउस पटेल नगर राजमल, पारसमल, हालमुकाम, प्रवीण नागर, गिरीश कोठारी 19 रो हाउस, महेश दलोद्रा 3 हाउसिंग रो पटेल नगर, चंद्रकला जैन एवं जयेश जैन 1 हाउसिंग रो, अनिल पोरवाल, राजमल पोरवाल 2 हाउसिंग रो, विजय जैन, अनिता जैन 4 हाउसिंग रो, विद्यादेवी रमेशचंद्र खंडेलवाल 7 हाउसिंग रो, राजेश्री पति महेन्द्रकुमार जैन 8 रो हाउस कमल सेठी 9 रो हाउस, नरेन्द्र बडज़ात्या 5 रो हाउस, अनूप बडज़ात्या 5 रो हाउस, शैलेन्द्र चंद्रप्रभा कासलीवाल 17 रो हाउस, वी.के. नागर 18 रो हाउस, मोहनलाल वेद 21 रो हाउस और अरविंद पोरवाल 20 रो हाउस प्रमुख रूप से शामिल है।

हमने नोटिस जारी किए है, जल्द तोड़ेंगे

नगर निगम के बिना अभिन्यास और बिना निगम की अनुमति से पटेल नगर में रो हाउसेस बंगलों बनाए गए है। इन्हें तोड़ऩे के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस क्रमांक 1327 से लेकर आगे-पीछे तक के है। सभी के यहां नोटिस तामील कर दिए गए हैं। इनसे नोटिस की पावती भी ले ली गई है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।

विवेश जैन,

भवन अधिकारी, जोन क्रं. 1

Updated : 17 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top