Home > Archived > पुणे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

पुणे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

मुंबई। पुणे जिले में स्थित शिंदवणे घाट में देवदर्शन के लिए गई महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और इसके बाद महिला को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की शिकार महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह स्थानीय पुलिस स्टेशन तक पहुंचाया। इससे महिला की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे में ही केडगांव की रहने वाली महिला नारायणपुर में देवदर्शन के लिए गई थी। शुक्रवार को रात हो जाने की वजह से वह पारगांव चौफुला के पास बसस्थानक पर बस का रास्ता देखते हुए खड़ी थी। इसी दौरान दो लोग फार्चुनर गाड़ी से वहां पहुंचे और महिला को जबरन गाड़ी में बिठाकर शिंदवणे घाट पर ले गए। घटनास्थल पर दोनों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने फार्चुनर गाड़ी का नंबर ढ़ूढ़ निकाला है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Updated : 17 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top