Home > Archived > भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा को 3-0 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा को 3-0 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा को 3-0 से हराया
X


नई दिल्ली। हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल 2017 के पूल बी के अपने दूसरे मैच में भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 4-1 से मात दी थी।

मैच के पांचवें मिनट में ही एसवी सुनील ने शानदार मैदानी गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल के 5 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारतीय टीम की बढ़त 2-0 कर दी। 18वें मिनट में पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने एक और मैदानी गोल करते हुए भारत को 3-0 से आगे कर दिया। हॉफ टाइम की समाप्ती पर भारतीय टीम ने अपनी 3-0 की बढ़त बरकरार रखी।

दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन दोनों ही टीमें कोई भी गोल करने में असफल रहीं और मैच की समाप्ती पर भारतीय टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया। भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Updated : 18 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top