Home > Archived > भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा
X

लंदन। हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के अपने तीसरे मैच में हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह और आकाशदीप सिंह के 2-2 गोलों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंद दिया।

इस रोमांचक मुकाबले के 13वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कार्नर मिला। जिसे गोल में तब्दील कर हरमनप्रीत सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलायी। इसके बाद तलविंदर सिंह ने 21वें और 24वें मिनट में लगातार तो मैदानी गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। पहले हॉफ की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 3-0 की बढ़त बरकरार रखी।

भारतीय टीम ने दूसरे हॉफ की शुरूआत भी काफी आक्रामक की। जिसका फायदा भी जल्द ही भारतीय टीम को मिला। मैच के 33वें मिनट में भारतीय टीम को एक और पेनल्टी कार्नर मिला। जिसे हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर पेनल्टी को गोल में बदलते हुए भारत को 4-0 से आगे कर दिया। यह हरमनप्रीत का मैच का दूसरा गोल था। मैच के 47वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर आकाशदीप सिंह ने भारत को 5-0 से आगे कर दिया। इस गोल के 2 मिनट बाद ही 49वें मिनट में परदीप मोर मैदानी गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया। मैच के 57वें मिनट में उमर मुहम्मद भुट्टा ने मैदानी गोल कर पाकिस्तान का खाता खोला और स्कोर 6-1 कर दिया। 2 मिनट बाद ही आकाशदीप सिंह ने 59वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को 7-1 से जीत दिला दी। भारतीय टीम अपने अगले मैच में 20 जून को नीदरलैंड से भिड़ेगी।

Updated : 19 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top