Home > Archived > आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलेंगी वोल्वो और स्कैनिया बसें

आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलेंगी वोल्वो और स्कैनिया बसें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम(रोडवेज) आगरा एक्सप्रेस -वे पर स्कैनिया और वोल्वो बसें चलाएगा। इन बसों को चलाने की मंजूरी शासन से मिल गई है।

रोडवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर आठ बसों को चलाने की मंजूरी मिली है। इनमें चार स्कैनिया और चार वोल्वो बसें शामिल हैं। परिवहन मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद बसों की समय सारणी, किराया और रूट तय हो गया है। इसके लिए परिवहन विभाग से परिवहन निगम को एनओसी का इंतजार है। उन्होंने बताया कि परिवहन जैसे विभाग मंजूरी देगा वैसे ही बसों का संचालन एक्सप्रेस-वे पर शुरू हो जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि चारबाग से दिल्ली तक 585 किलोमीटर के सफर पर यात्री को 1477 रुपए किराया देना होगा। वहीं आठ बसों की सेवाएं दोनों ओर से एक ही समय शुरू की जायेंगी। ये बसें चारबाग बस अड्डे से शाम साढ़े सात, आठ, साढ़े आठ व अंतिम सेवा रात्रि दस बसें दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोनों बस स्टाप के बीच 10 घंटे का सफर होगा।

Updated : 22 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top