Home > Archived > आज शनि अमावस्या पर बन रहा है ये महा संयोग

आज शनि अमावस्या पर बन रहा है ये महा संयोग

आज शनि अमावस्या पर बन रहा है ये महा संयोग
X


24 जून यानी आज दस साल बाद शनिचरी अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस संयोग ने अमावस्या के महत्व और बढ़ गया है। यह संयोग वर्ष की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। इस अमावस्या में आर्द्रा नक्षत्र, वृद्घि योग, नाग करण एक साथ पड़ रहा है। वर्ष 2007 में अषाढ़ मास में शनिचरी अमावस्या आई थी। इसके बाद अब वर्ष 2017 में ऐसा संयोग बना है। जिन जातकों की जन्म कुण्डली में शनि की साढ़ेसाती, ढ़ैया, महादशा, अंतर्दशा चल रही है उन्हें इस शनिचरी अमावस्या पर शनि आराधना एवं हनुमान आराधना जरूर करनी चाहिए।

करने योग्य उपाय

इस दिन आप काले कपड़े, उड़द की दाल, गुड़, सरसों का तेल, जूतें आदि दान कर सकते है। इससे आप पर शनि की विशेष कृपा रहेगी।

(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर पाठकों के लिए प्रस्तुत किया गया है।)

Updated : 24 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top