Home > Archived > बातचीत से निकलेगा मानसरोवर यात्रा का समाधान : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

बातचीत से निकलेगा मानसरोवर यात्रा का समाधान : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

बातचीत से निकलेगा मानसरोवर यात्रा का समाधान :  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री
X


नई दिल्ली। केंद्र सरकार मानसरोवर यात्रा पर नजर बनाये हुए है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि सरकार की इस पर नजर है। चर्चा के बाद सरकार को इस मुद्दे का समाधान मिल जाएगा।

दरअसल सड़क निर्माण को लेकर विवाद के चलते चीन ने सिक्किम में नाथू ला र्दे के जरिए तिब्बत में कैलाश और मानसरोवर के दर्शन करने के लिए रवाना हुए 47 भारतीय तीर्थयात्रियों के जत्थे को रोक दिया है।

चीन ने सिक्किम क्षेत्र में भारतीय जवानों पर सीमा पार करने का आरोप लगाया और उनसे तुरंत वापस लौटने की मांग की। साथ ही चीन ने कहा कि सीमा पर विवाद के कारण उसने कैलाश मानसरोवर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नाथू ला दर्रा बंद कर दिया है। चीन ने भारतीय जवानों के सिक्किम क्षेत्र में चीनी क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली और बीजिंग दोनों जगह भारत के समक्ष कूटनीतिक विरोध भी दर्ज कराया है।

Updated : 27 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top