Home > Archived > नाथूराम हत्याकांड: बलवाइयों पर मुकदमे की तैयारी में पुलिस

नाथूराम हत्याकांड: बलवाइयों पर मुकदमे की तैयारी में पुलिस

गांव में तनावपूर्ण शांति, फर्स तैनात
चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा। डौकी के गांव मेहरा नाहरगंज में नाथू राम की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वाहन में आग लगाने वाले बलवाइयों की भी पहचान की जा रही है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। नाथू राम की हत्या के आरोप में दो नामजद हैं और दो अज्ञात। एक हमलावर सुधीर को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। उसे इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा नामजद प्रधान समर सिंह है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विदित हो कि सोमवार की शाम को नाथूराम वर्मा की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चौकी पर एकत्रित हो गए। वह तत्काल घटना के खुलासे की मांग करने लगे। पुलिस उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे, जिस पर पुलिस ने उनको वहां से जाने के लिए कह दिया। इस पर तनाव और भड़क गया। ग्रामीणों ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी।

पुलिस द्वारा फायरिंग करने के जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग कर दी। तनाव इतना फैल गया कि पुलिस को शांति बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। तनाव के देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है। बताया गया कि नाथूराम अपने गांव से प्रधान समर सिंह के साथ गया था। समर सिंह उनका अच्छा मित्र था। पुलिस समर सिंह की तलास कर रही है। समर सिंह अभी फरार है। वहीं दूसरी ओर पुलिस बलवाइयों पर भी मुकदमे की तैयारी में लगी हुई है।

Updated : 7 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top