Home > Archived > सेल्फी बनी शोक का कारण, जानिए.....

सेल्फी बनी शोक का कारण, जानिए.....

सेल्फी बनी शोक का कारण, जानिए.....
X


नागपुर।
महाराष्ट्र के नागपुर की वेना नदी में 11 युवकों को ले जा रही एक नाव डूब गई। इस नाव में 11 लोग सवार थे और ये सभी नदी में डूब गए। तीन लोग जो तैरना जानते है वो तैरकर बाहर आ गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं बचाव दल को दो शव भी मिले हैं। उधर अभी भी 6 लोगों की तलाश की जा रही है।

ये सभी लोग नाव में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ युवक नाव पर सवार होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। पुलिस के अनुसार नदी में सात लोगों के डूबने की आशंका है। गोताखोर और सेना के जवान नदी में शवों को ढूंढ रहे हैं।

आपको बता दें कि मृतकों में राहुल जाधव, हिंगना निवासी अंकित अरुण भोसकर, परेश कोटके, हुडक़ेश्वर निवासी अतुल भोयर, उदयनगर निवासी पंकज डोईफोड़े, प्रतीक आमड़े, रोशन सनेश्वर खांदोर और अक्षय मोहन खांदोर का शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 11 युवकों में से किसी एक जन्मदिन होने की वजह से यह सभी लोग रविवार को पिकनिक मनाने के मकसद से गए थे।

सभी गोंडखैरी के पास वेना नदी में बोटिंग का लुत्फ उठा रहे थे। शाम 6.00 बजे ये युवक नाव से नदी में चले गए और सेल्फी लेने लगे। ग्रुप सेल्फी लेते समय सभी नाव के एक तरफ हो गए। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पानी में डूब गई। nat

जानकारी मिली है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू आपरेशन शुरू करवाया। दमकल विभाग और गोताखोरों ने रविवार रात 10 बजे तक 3 शव बाहर निकाल लिए थे। रात का अंधेरा होने के कारण बचावकार्य रोक दिया गया। सोमवार को सुबह होते ही दोबारा खोज अभियान शुरु किया गया।

Updated : 10 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top