Home > Archived > अनंतनाग : अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला, 6 यात्रियों की मौत

अनंतनाग : अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला, 6 यात्रियों की मौत

अनंतनाग : अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला, 6 यात्रियों की मौत
X

कश्मीर। अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा से लौट रही एक बस पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे पुलिस काफिले पर भी फायरिंग की।

उक्त घटना अनंतनाग के बटेंगू में आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया। हमले में घायल हुए लोगों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद जम्‍मू हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की पुष्टि कर दी है।

आतंकवादियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनया। अनंतनाग के पास बटेंगू में यात्रियों से भरी बस पर अतंकियों ने फायरिंग कर दी। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इंटेलीजेंस ने पहले ही अमरनाथ यात्रियों पर हमले का अलर्ट जारी किया था।

Updated : 10 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top