Home > Archived > पेरू के तेल ब्लॉक से बाहर निकली रिलायंस इंडस्ट्रीज

पेरू के तेल ब्लॉक से बाहर निकली रिलायंस इंडस्ट्रीज

पेरू के तेल ब्लॉक से बाहर निकली रिलायंस इंडस्ट्रीज
X


नई दिल्ली।
रिलायंस इंडस्ट्रीज पेरू में अपने आखिरी तेल ब्लॉक से बाहर निकल गई है। इस तरह कंपनी की विदेशी परिसंपत्तियां घटकर दो रह गई हैं। दोनों ही म्यांमार में हैं।

बता दें कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने 2007 में रिलायंस एक्सप्लोरेन एंड प्रोडक्शन आरईपी डीएमसीसी का गठन किया था। इसका गठन मुख्य रूप से विदेशी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए किया गया था।

जानकारी मिली है कि धीरे-धीरे कंपनी ने 16 परंपरागत तेल एवं गैस परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया। इनमें से चार पेरू में, तीन यमन में, दो-दो ओमान, कुर्दिस्तान और कोलंबिया में और एक-एक पूर्वी तिमोर और ऑस्ट्रेलिया में थीं। कंपनी ने आखिरी बार 2014 में म्यांमार में दो तेल एवं गैस खोज ब्लॉक हासिल किए।

हालांकि, बाद में कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी ज्यादातर विदेशी परिसंपत्तियां बेच दीं। वित्त वर्ष 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह पेरू के ब्लॉक 39 से हट गई है।

Updated : 10 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top