Home > Archived > अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा जारी,कड़ी सुरक्षा के बीच 3,289 यात्रियों का जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा जारी,कड़ी सुरक्षा के बीच 3,289 यात्रियों का जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा जारी,कड़ी सुरक्षा के बीच 3,289 यात्रियों का जत्था रवाना
X


अनंतनाग।
सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमला लगभग 8.20 बजे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। इस आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों का मनोबल नहीं डिगा है। आज मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। आज सुबह यात्रियों का नया जत्था रवाना कर दिया गया है। वहीं अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के बेस कैंप से प्रातः लगभग 3.15 बजे पहलगाम के रास्ते 3,289 यात्रियों के नए जत्थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है।

बता दें कि इस मार्ग के जत्थे में 3,289 श्रद्धालु पहुंचेंगे। तो दूसरी ओर 1529 पुरूष व 537 महिलाऐं शामिल हैं। जत्थे में 250 साधु भी शामिल हैं। बालटाल के मार्ग से 973 यात्री 754 पुरूष व 219 महिला श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंचे। घायलों को दिल्ली ले जाने का प्रबंध किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि आतंकियों की साजिश के सामने हम नहीं झुकेंगे।

एक यात्री ने बताया कि आतंकियों ने हमला बस के दाहिनी ओर से किया गया था। यात्रियों पर ऐसे समय अंधेरा किया गया था जब अंधेरा था। वाहन चालक ने बस को रोक लिया फिर आगे जाकर बस को रोक लिया। इस हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी, गुलाम नबी आजाद के ही साथ अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक जताया।

ज्ञातव्य है कि आतंकी हमले के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने साफ कर दिया था कि वह आतंकियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगी और यात्रा जारी रहेगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस हमले का मकसद अमरनाथ यात्रा को रोकना था। वहीं अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को बढा दिया गया है। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी।

Updated : 11 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top