Home > Archived > पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने यमुना में लगाई छलांग

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने यमुना में लगाई छलांग

आगरा। पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने शुक्रवार सुबह जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। युवक को कूदते हुए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। इधर युवक के कूदने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह पुल पर पहुंच गए।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे लोग जवाहर पुल से निकल रहे थे। उन्होंने एक युवक को यमुना में कूदते देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ छत्ता के अलावा थाना छत्ता एवं एत्माद-उद-दौला का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उन्होंने तत्काल गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम तक गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। इधर पुलिस ने उसकी पहचान बबलू (35) निवासी राधानगर एत्माद-दौला के रूप में की। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंच गए।
सीओ बीएस त्यागी के मुताबिक, बबलू दुकान करता था। उसके भाई की मौत हो गई थी। भाई के मरने के बाद उसकी पत्नी घर में रह रही थी। इस बात को लेकर बबलू और उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद बबलू घर से चला आया और यमुना में कूद गया। सीओ ने बताया यमुना में अधिक पानी होने के कारण उसका पता नहीं चल सका है।उसकी शनिवार को भी उसकी तलाश कराई जाएगी।

Updated : 14 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top