Home > Archived > बिजनेस ऐप : इंडियामार्ट के मोबाइल ऐप को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

बिजनेस ऐप : इंडियामार्ट के मोबाइल ऐप को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

बिजनेस ऐप : इंडियामार्ट के मोबाइल ऐप को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
X


नई दिल्ली।
ऑनलाइन मार्केटप्लेस इंडियामार्ट के मोबाइल ऐप को सर्वश्रेष्ठ ऐप का पुरस्कार मिला है। इंडियामार्ट ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ग्लोबल मोबाइल ऐप समिट अवार्ड्स 2017 में व्यापारिक वर्ग में उसे सर्वश्रेष्ठ ऐप के पुरस्कार से नवाजा गया है।

बता दें कि यह ऐप खरीददारों को संबंधित विक्रेताओं से मिलाता है और उन्हें आसानी से व्यापार करने में मदद करता है। इस ऐप को इसके फीचर्स, अनुकूलित समाधानों और यूजर के अनुभवों के लिए पुरस्कृत किया गया है।

जानकारी मिली है कि गूगल प्ले स्टोर में 4.4 की रेटिंग के साथ इंडियामार्ट ऐप ई-कॉमर्स तथा ऑनलाइन मार्केटप्लेस वर्ग में शीर्ष स्थान पर है। इंडियामार्ट को इसके 67 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने पाँच स्टार रेटिंग दी है। यह ऐप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है और अब तक करीब 50 लाख डाउनलोड किया जा चुका है।

***

और पढ़े....

Motorola : E4 Plus के बाद आने वाला है Z2 Force

जल्द ही आ सकता है भारत में नोकिया 5 और नोकिया 6, जानिए क्या है इसकी खूबियाँ

वॉच खुद को चार्ज करने में सक्षम, जानिए क्या है फीचर्स.....

Updated : 15 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top